बलरामपुर, अगस्त 10 -- Balrampur News: ललिया, संवाददाता। हरैया सतघरवा ब्लॉक के मथुरा बाजार में सोमवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने यात्रा का नेतृत्व किया। इसमें राम शंकर भारतीय इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ क्षेत्रीय नागरिक और कार्यकर्ता शामिल हुए। तिरंगा यात्रा इंटर कॉलेज से शुरू होकर मुख्य बाजार, पुलिस चौकी और पेट्रोल पंप होते हुए मथुरा घाट रोड से वापस विद्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए। बाजार में जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। यह भी पढ़ें- फूलपुर में निकाली गई तिरंगा रैली ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना...