बलरामपुर, जुलाई 30 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। देहात कोतवाली क्षेत्र में एक 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण किए जाने की आशंका जताते हुए पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई है। परिजनों के अनुसार नाबालिग छात्रा 29 जुलाई सुबह करीब 7 बजे स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वह स्कूल नहीं पहुंची। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। शिकायत में आशंका जताई गई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने नाबालिग को अपने साथ ले जाकर उसका अपहरण कर लिया है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: नाबालिग छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, अपहरण का मुकदमा दर्ज साथ ही उसके साथ किसी अप्रिय घटना...