बलरामपुर, जुलाई 4 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। जिला बार एसोसिएशन के आह्वान पर अधिवक्ता छह जुलाई को न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। इस संबंध में शनिवार को जिला जज को पत्र भेजकर एसोसिएशन ने अपने निर्णय से अवगत कराया। जिला बार एसोसिएशन के महामंत्री संजय तिवारी बताया कि अधिवक्ताओं की लंबित मांगों के समर्थन में छह जुलाई को न्यायालयों में न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया जाएगा। इसी दिन अधिवक्ता आपदा राहत कोष समिति कार्यालय का उद्घाटन तथा सिविल कोर्ट परिसर के गेट संख्या-1 पर ई-फाइलिंग एवं नई डिजिटल न्यायिक प्रणाली के शुभारंभ का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है, जिसमें अधिवक्ता शामिल रहेंगे। पत्र में कहा गया है कि दीवानी न्यायालय परिसर में अधिवक्ता चैंबर और वाहन पार्किंग की मांग अब तक पूरी नहीं हुई है। इसे लेकर जिला बार एसोसिएशन ने सभी अधिवक्ताओ...