बलरामपुर, जुलाई 9 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग जनकपुर रेंज के चौहत्तर कलां गांव में तेंदुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार रात करीब आठ बजे गांव के पास स्थित आम के बगीचे में दो तेंदुए दिखाई देने के बाद पूरे गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने तत्काल सोहेलवा वन विभाग को सूचना दी, लेकिन आरोप है कि रात में कोई टीम मौके पर नहीं पहुंची। इससे ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति नाराजगी है। ग्रामीणों ने तेंदुओं को पकड़ने के लिए बाग में तत्काल पिंजरा लगाए जाने की मांग की है। ग्रामीण हरिश्चंद्र सिंह ने बताया कि करीब छह माह से तेंदुए गांव के आसपास लगातार देखे जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- चौहत्तर कलां में तेंदुओं का आतंक, रात में दो तेंदुए दिखने से ग्रामीणों में दहशत रात में लोगों की आहट मिलते ही वे आसपास के घने आम क...