बलरामपुर, जुलाई 22 -- Balrampur News: जरवा, संवाददाता। विकासखंड गैसड़ी की ग्राम पंचायत मोहकमपुर में खंड विकास अधिकारी पल्लवी सचान के निर्देशन में विकास रथ यात्रा के तहत चौपाल का आयोजन किया गया। यह आयोजन लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने को लेकर किया गया। चौपाल में ग्रामीणों ने आधार कार्ड संशोधन, आयुष्मान भारत योजना, बाल सेवा योजना, राशन कार्ड, व्यक्तिगत शौचालय व परिवार रजिस्टर नकल सहित विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन कर लाभ प्राप्त किया। चौपाल के दौरान मौज्ूद लाभार्थियों में फरीदा, नूरजहां, शीला, अंजनी, मोहित, सज्जाद आदि ने इसका लाभ उठाया। सचिव अमित वर्मा ने बताया कि चौपाल में सबसे अधिक आधार कार्ड संशोधन के आवेदन प्राप्त हुए। शासन की मंशा के अनुरूप लोगों को उनके गांव में ही विभिन्न योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया। ग्राम प्रशासक शकील खा...