Balrampur News: चोरी के आरोपी से 10 हजार रुपये व चांदी के जेवर बरामद
बलरामपुर, अक्टूबर 10 -- Balrampur News: - गैसड़ी पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया, चोरी के मामले में थी तलाश बलरामपुर, संवाददाता। कोतवाली गैसड़ी पुलिस ने चोरी और नकबजनी के मामले में वांछित आरोपी राकेश पत्थरकट निवासी ग्राम सिरसिहवा को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10 हजार रुपये नकद, एक पायल और दो बिछुए बरामद किए हैं। आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया गया।पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ कोतवाली गैसड़ी में चोरी और नकबजनी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में उसकी तलाश की जा रही थी। शनिवार को पुलिस टीम ने अभियान के तहत उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10 हजार रुपये नकद और चोरी के बताए जा रहे चांदी के जेवर बरामद हुए।पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.