Balrampur News: चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार शातिर चोर गिरफ्तार
बलरामपुर, जुलाई 29 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। जिला अस्पताल और उसके आसपास से बाइक चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए कोतवाली देहात पुलिस ने वाहन चोरों के एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चार शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दो बाइकें बरामद की हैं। पूछताछ में आरोपियों ने संयुक्त जिला अस्पताल और जिला मेमोरियल अस्पताल के आसपास से बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की है। चोरी के बाद वे वाहनों की नंबर प्लेट बदल देते थे या बिना नंबर प्लेट के उनका इस्तेमाल करते थे, ताकि पुलिस की पकड़ से बच सकें। पुलिस के अनुसार, 28 जुलाई को ग्राम खजुरिया निवासी सुशील कुमार ने कोतवाली देहात में तहरीर देकर बताया था कि 27 जुलाई को संयुक्त जिला अस्पताल परिसर से उनकी बाइक चोरी हो गई। इस सूचना पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उपनिरीक्षक नवनीत सि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.