Balrampur News: चॉकलेट-बिस्कुट की आड़ में बेच रहा था अवैध पटाखे, गिरफ्तार
बलरामपुर, सितम्बर 10 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। कोतवाली देहात पुलिस ने चुंगी नाका तिराहा, नहरबालागंज स्थित इमरान ट्रेडर्स की दुकान में छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद किए। दुकान के अंडरग्राउंड में बिस्कुट की बोरियों के पीछे छिपाकर रखी गईं नौ हरी प्लास्टिक की बोरियों से 1080 पैकेट पटाखे मिले। पुलिस ने दुकान संचालक इमरान खान (42) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास पटाखे रखने और बेचने का कोई लाइसेंस या वैध दस्तावेज नहीं मिला। पुलिस के अनुसार, नौ सितंबर को गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि इमरान ट्रेडर्स में भारी मात्रा में विभिन्न प्रकार के पटाखे रखे हैं। इन्हें कहीं और भेजने की तैयारी की जा रही है। सूचना पर उपनिरीक्षक नवनीत सिंह और अमित चौहान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दुकान संचालक की सहमति से तलाशी लेने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.