बलरामपुर, जुलाई 4 -- Balrampur News: गैसड़ी, संवाददाता। वन महोत्सव अभियान के तहत ग्राम भगवानपुर में ग्राम सचिवालय व प्राथमिक विद्यालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, एसएसबी खबरी नाका के जवान, शिक्षक, विद्यार्थी, वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी व बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। सभी ने मिलकर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। बच्चों ने अपनी रंगीन चित्रकृतियों के माध्यम से प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तुलसीपुर के वन क्षेत्राधिकारी अमरजीत सिंह ने कहा कि वन महोत्स...