बलरामपुर, अक्टूबर 25 -- Balrampur News: बलरामपुर। सदर शिक्षा क्षेत्र के यूपीएस गैजहवा में नो बैग डे पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मेरा विद्यालय और स्वच्छ भारत विषयों पर आकर्षक पेंटिंग बनाकर अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता में कक्षा आठ की छात्रा अगीता ने प्रथम, कक्षा छह की रेशम ने द्वितीय और कक्षा आठ के अंकुश तिवारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाध्यापक अभय कुमार सिंह ने विजेताओं सहित सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों की कल्पनाशक्ति, रचनात्मकता और आत्मविश्वास बढ़ता है। सहायक अध्यापक सौरभ सिंह ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...