बलरामपुर, अगस्त 27 -- Balrampur News: महाराजगंज तराई, संवाददाता। ग्राम पंचायत सुदर्शनजोत के निबोरिया गांव में तेंदुए की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है। दो दिन पहले गांव के तालाब के किनारे तेंदुए ने भेड़ के चार मेमनों को अपना निवाला बना लिया था। इसके बाद बीती रात तेंदुआ ग्राम प्रधान के घर के पीछे भी दिखाई दिया। ग्रामीणों ने हल्ला-गुहार किया तो तेंदुआ झाड़ियों में भागकर छिप गया। घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम गांव पहुंची और तेंदुए की निगरानी के लिए घटना स्थल के पास ट्रैकिंग कैमरा लगाया। क्षेत्र में तेंदुए के लगातार दस्तक से लोगों में भय व्याप्त है। बीते दो दिनों में तेंदुआ कई मवेशियों को अपना शिकार बना चुका है। इसको लेकर तुलसीपुर वन यूनिट के वन दरोगा मनमोहन पांडेय, वनरक्षक ज्वाला प्रसाद, राजकुमार व अन...