Balrampur News: चारपाई हटाने के विवाद में घर में घुसकर मारपीट, चार पर केस
बलरामपुर, अगस्त 24 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के सिंघवापुर गांव में चारपाई हटाने को लेकर हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि पड़ोसियों ने घर में घुसकर महिला और उसके परिजनों के साथ मारपीट की तथा दरवाजे-पल्ले में तोड़फोड़ की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी विमला देवी पत्नी ननकन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 22 अगस्त की शाम करीब चार बजे घर के सामने रखी चारपाई हटाने को लेकर पड़ोसी जीवन उर्फ दिलीप से विवाद हो गया। आरोप है कि इसके बाद जीवन उर्फ दिलीप, उसके बेटे नीरज, बेटी लालमती और पत्नी मैनावती ने गाली-गलौज करते हुए घर में घुसकर विमला देवी के साथ थप्पड़, घूंसे और डंडों से मारपीट की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.