Balrampur News: चांदी की राखियों ने बढ़ाई बाजार की चमक, मिठाइयों की भी खूब हुई बिक्री
बलरामपुर, अगस्त 27 -- Balrampur News: उतरौला। संवाददाता। रक्षाबंधन को लेकर उतरौला बाजार में गुरुवार को खरीदारी का खासा उत्साह देखने को मिला। राखी और मिठाई की दुकानों के साथ ज्वेलरी शॉप पर भी ग्राहकों की भीड़ रही। सामान्य राखियों के अलावा चांदी और आकर्षक डिजाइन वाली राखियों की मांग सबसे अधिक रही। सोने-चांदी के आभूषणों की बिक्री भी तेज रही। एक प्रमुख ज्वेलरी शॉप के संचालक के अनुसार गुरुवार दोपहर तक ही चांदी की 62 राखियां बिक चुकी थीं। इनकी कीमत करीब 450 रुपये से लेकर 4,500 रुपये तक रही। नगर की लगभग सभी प्रमुख ज्वेलरी दुकानों पर चांदी की राखियों की बिक्री हुई। कारोबारियों का अनुमान है कि गुरुवार शाम तक नगर में चांदी की राखियों की बिक्री करीब दस लाख रुपये तक पहुंच सकती है। यह भी पढ़ें- Santkabir Nagar News: रक्षा बंधन का छाया उल्लास, बाजार गु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.