बलरामपुर, अगस्त 17 -- Balrampur News: चंचुला-बिंदुग प्रसंग ने श्रद्धालुओं को किया भाव-विभोर शिव महापुराण कथा उतरौला, संवाददाता। बाबा श्री दुःखहरण नाथ मंदिर परिसर में चल रहे दस दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान महायज्ञ के दूसरे दिन श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। अवध धाम के कथा व्यास जगदम्बा प्रसाद मिश्र महाराज ने भगवान शिव की महिमा, शिवपुराण के माहात्म्य और भक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला。

कथा का वर्णन कथा में चंचुला-बिंदुग प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। उन्होंने बताया कि सांसारिक मोह-माया और विषय-वासनाओं में फंसा मनुष्य अपने जीवन के वास्तविक उद्देश्य से भटक जाता है। शिवकथा, सत्संग और सदाचार के माध्यम से मनुष्य के जीवन में आध्यात्मिक परिवर्तन संभव है। चंचुला द्वारा शिवकथा श्रवण के बाद वैराग्य प्राप्त करने और पति बिंदुग के उद्धार की कथा...