Balrampur News: घर से निकालकर महिला को पीटा, पांच पर केस
बलरामपुर, अगस्त 9 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। तुलसीपुर थाना क्षेत्र के जुंगलीपुर गांव में एक महिला को घर से जबरन निकालने, मारपीट करने और दोबारा घर में आने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर तुलसीपुर पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वीरपुर कला गांव निवासी मीनू सिंह पत्नी अजय सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पिछले करीब दो वर्षों से तुलसीपुर थाना क्षेत्र के जुंगलीपुर स्थित अपने मकान में रह रही थीं। आरोप है कि आठ अगस्त को कृष्ण कुमार पुत्र रामकृपाल, मनीष कुमार, शनि कुमार पुत्रगण रामकृपाल, नीलम पत्नी रामकृपाल और रवि पुत्र कृष्ण कुमार एकराय होकर उनके घर पहुंचे। यह भी पढ़ें- Balrampur News: घर से निकालकर महिला से मारपीट, जान से मारने की धमकी, पांच पर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.