बलरामपुर, जुलाई 24 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर देहात परियोजना क्षेत्र के दो आंगनबाड़ी केंद्रों के औचक निरीक्षण में गंभीर अनियमितताएं मिलने पर बाल विकास विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) तरुण वर्मा ने जबदहा और रघुवापुर केंद्रों की कार्यकत्रियों का मानदेय अग्रिम आदेश तक रोकते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही संतोषजनक जवाब न मिलने पर सेवा समाप्ति और एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी गई है। सीडीपीओ ने बताया कि उन्होंने आठ जुलाई को जबदा आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान सहायिका अनुपस्थित मिली और कार्यकत्री ने टीकाकरण कार्यक्रम में जाने की बात कही। पोषाहार के सत्यापन में सरकारी सामग्री केंद्र के बजाय कार्यकत्री के घर में रखी मिली। वहां से आटा-बेसन हलवा, ऊर्जा युक्त हलवा, आटा-...