Balrampur News: घर में निकला 12 फीट लंबा किंग कोबरा, लोगों में दहशत
बलरामपुर, जुलाई 27 -- Balrampur News: जरवा, संवाददाता। सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग की तुलसीपुर रेंज के हसनापुर बीट अंतर्गत हसनापुर नेवलगढ़ गांव के एक घर में करीब 12 फीट लंबा किंग कोबरा मिलने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने बताया कि ननके यादव के फूस के मकान की बड़ेर से लिपटा विशालकाय किंग कोबरा सांप दिखाई दिया। फुफकार की आवाज सुनकर परिवार के लोग घर छोड़कर सुरक्षित स्थान पर चले गए। हसनापुर नेवलगढ़ गांव के ननके यादव के घर में किंग कोबरा सांप दिखने से लोगों में अफरा तफरी मच गई। सांप देखकर घर के सभी सदस्य भाग खड़े हुए। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू के दौरान किंग कोबरा अचानक फुफकारते हुए टीम की ओर झपट पड़ा, जिसके चलते अभियान रोकना पड़ा। और सांप वहां से गायब हो गया। वन दरोगा अखिलेश गुप्ता ने लोगों से घरों के आसपास झाड़ि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.