बलरामपुर, अक्टूबर 7 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। कोतवाली देहात क्षेत्र के वाहिदनगर गांव में घर में घुसकर एक महिला से मारपीट करने और मंगलसूत्र तोड़ने का मामला सामने आया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वाहिदनगर निवासी आरती देवी पत्नी हेमंत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक अक्तूबर की शाम करीब छह बजे वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान गांव के पिंटू मिश्रा, उसकी पत्नी कुमारी देवी, माया देवी, लक्ष्मी पत्नी अमित मिश्रा और अर्चना घर में घुस आए। आरोप है कि सभी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान उसका मंगलसूत्र भी टूटकर गिर गया। महिला के मुताबिक, उसे बचाने के लिए उसकी पुत्री दीप नारायण दौड़ी तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। इससे उसकी आंख, हाथ और गले में चोट आई। शोर सुनकर...