Balrampur News: घर में घुसकर गैस सिलेंडर, जूस मशीन और दो हजार रुपये चोरी
बलरामपुर, अक्टूबर 3 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। कोतवाली नगर क्षेत्र में चोरों ने घर में घुसकर गैस सिलेंडर, जूस निकालने वाली मशीन और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना झारखंडी मंदिर के सामने की है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। झारखंडी मंदिर के सामने रहने वाले नवीन मिश्र पुत्र स्व. महेश्वर प्रसाद मिश्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दो अक्तूबर की सुबह करीब 8:10 बजे एक अज्ञात व्यक्ति उनके घर में घुस आया। आरोप है कि घर से एक गैस सिलेंडर, जूस निकालने वाली मशीन और दो हजार रुपये नकद चोरी कर लिए गए। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने आसपास तलाश की, लेकिन चोरी गए सामान और आरोपी के बारे में कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद नवीन मिश्र ने कोतवाली नगर पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.