Balrampur News: घनी आबादी में दुकान-मकान में रखा था 120 किलो अवैध पटाखा, आरोपी गिरफ्तार
बलरामपुर, सितम्बर 2 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। त्योहारी सीजन से पहले कोतवाली नगर पुलिस ने अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चौकड़ी मार्केट, टेढ़ी बाजार स्थित एक दुकान-मकान से करीब 120 किलोग्राम पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से 65 वर्षीय सगीर अहमद उर्फ मुसई पुत्र छोटकऊ को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम की धारा 9बी और बीएनएस की धारा 288 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि उपनिरीक्षक रमन कुमार वर्मा पुलिस टीम के साथ एक सितंबर की रात चौक बाजार में संदिग्ध व्यक्तियों और अवैध गतिविधियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि टेढ़ी बाजार स्थित चौकड़ी मार्केट में एक व्यक्ति अपने मकान/दुकान में अवैध तरीके से पटाखे रखकर बेच रहा ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.