Balrampur News: ग्रीष्मकालीन विद्यालयों का समय सुबह 8 से दोपहर 1 बजे करने की मांग
बलरामपुर, जुलाई 18 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। महिला शिक्षक संघ की जिला इकाई ने शनिवार को शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संघ ने मांग की कि विद्यालयों के संचालन का समय पूर्व की व्यवस्था के अनुसार निर्धारित किया जाए, ताकि मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए शिक्षकों और विद्यार्थियों को राहत मिल सके। जिलाध्यक्ष प्रियंका श्रीवास्तव के नेतृत्व में महिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास शब्द श्रीवास्तव से मिलकर समस्याएं गिनाई। कहा कि गर्मी में विद्यालयों का संचालन सुबह 8:00 से दोपहर 1:00 बजे तक और जाड़े में सुबह 9:00 से दोपहर 2:00 बजे तक किए जाए। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि भीषण गर्मी व शीतलहर के दौरान विद्यालय संचालन का समय बदलने से विद्यार्थियों व शिक्षकों को सुविधा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.