बलरामपुर, अगस्त 29 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। विकासखंड पचपेड़वा की ग्राम पंचायत शिवपुर भगवानपुर स्थित गौशाला की जांच में ग्राम प्रधान पर बाधा डालने और भीड़ जुटाकर जांच टीम को वापस भेजने का आरोप लगाया गया है। मामले में शिकायतकर्ता ने उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच के लिए विजिलेंस टीम गठित करने की मांग की है।शिकायतकर्ता लालाडीह डिहवा निवासी विष्णु नारायण लाल ने कहा कि तीन अगस्त को जिला स्तर की टीम और 21 अगस्त को मंडल स्तर के अधिकारी गौशाला की जांच करने पहुंचे थे। आरोप है कि दोनों बार ग्राम प्रधान ने महिलाओं समेत करीब 60 से 100 समर्थकों को मौके पर एकत्र कर लिया। भीड़ के जरिए जांच टीम पर दबाव बनाया गया, जिससे अधिकारी जांच पूरी किए बिना वापस लौट गए। शिकायतकर्ता का आरोप है कि भीड़ के कारण उनके प्रतिनिधि भी जांच...