Balrampur News: गैरइरादतन हत्या की धारा बढ़ने के बाद पुलिस ने आठों आरोपियों को दबोचा
बलरामपुर, अगस्त 14 -- Balrampur News: महराजगंज तराई,(बलरामपुर), संवाददाता। पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर शुरू हुआ विवाद महराजगंज तराई कस्बे में खूनी संघर्ष में बदल गया। एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल 31 वर्षीय सोनू सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना में सोनू के भाई, पिता समेत परिवार के पांच लोग घायल हुए थे। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को आठ नामजद और प्रकाश में आए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो लाठी, एक खड़ी ईंट और ईंट का अद्धा बरामद किया गया है। थाना महराजगंज तराई निवासी मोनू सिंह ने 12 अगस्त को पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि पैतृक हिस्से के बंटवारे को लेकर देवबक्श सिंह समेत अन्य लोगों ने एक राय होकर उनके परिवार पर हमला कर दिया। आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.