बलरामपुर, अक्टूबर 26 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। गैंसड़ी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर क्षेत्र की जर्जर सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण की मांग की है। उन्होंने बहराइच-सिरसिया-तुलसीपुर-गुलरहा मार्ग (राज्य मार्ग संख्या-158) की बदहाल स्थिति का हवाला देते हुए इसके सुधार कार्य को जल्द स्वीकृति दिलाने का आग्रह किया है। पूर्व विधायक के मुताबिक, सड़क की स्थिति खराब होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व विधायक ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में उल्लेख किया है कि गैंसड़ी विधानसभा क्षेत्र (292) बलरामपुर जनपद का अति पिछड़ा क्षेत्र है और आकांक्षी जिला के अंतर्गत आता है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: गैंसड़ी के पूर्व विधायक ने सीएम...