बलरामपुर, सितम्बर 1 -- Balrampur News: श्रीदत्तगंज, संवाददाता। थाना श्रीदत्तगंज क्षेत्र के गुमड़ी जंगल में गुमडेश्वर महादेव मंदिर के पास मंगलवार को गोंडा-उतरौला मुख्य मार्ग पर पिकअप और स्कॉर्पियो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में पिकअप चालक समेत दो लोग घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार पिकअप उतरौला से गाय लादकर धानेपुर की ओर जा रही थी। वाहन में चालक इंद्रजीत वर्मा निवासी धोंगवा, थाना धानेपुर और नंदलाल निवासी रानीजोत, थाना धानेपुर सवार थे। गुमड़ी जंगल में गुमडेश्वर महादेव मंदिर के समीप सामने से आ रही स्कॉर्पियो से पिकअप की जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में दोनों घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही गुमड़ी के पूर्व प्रधान डीके यादव मौके पर...