बलरामपुर, नवम्बर 26 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। संविधान दिवस पर गुरुवार को जिले में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों और आदर्शों को गांव-गांव तक पहुंचाने की पहल की गई। शासन के निर्देश पर सभी विकासखंडों की चयनित ग्राम पंचायतों में प्रतिमा स्थापना के लिए भूमि पूजन व शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए। जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में ग्रामीणों को संविधान के मूल्यों, समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व का संदेश दिया गया। विकासखंड तुलसीपुर की ग्राम पंचायत देवनगर में विधायक कैलाश नाथ शुक्ल की मौजूदगी में कार्यक्रम कराया गया। गैंडास बुजुर्ग विकासखंड की ग्राम पंचायत नंदौरी और टोला धोभा में भी प्रतिमा स्थापना के लिए शिलान्यास किया गया। यह भी पढ़ें- Balrampur News: तीन गांवों में 30 लाख से स्थापित होंगी आंबेडकर की प्रतिमाएं हरैया सत...