बलरामपुर, अक्टूबर 2 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। गांव में कौन सा विकास कार्य पहले जरूरी है, अब इसकी प्राथमिकता तय करने में ग्रामीणों की भूमिका अहम होगी। शासन के निर्देश पर शुक्रवार को जिले की सभी 793 ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा की बैठकें आयोजित की गईं। इसमें ग्रामीणों को विकसित भारत जी-राम-जी योजना की जानकारी देने के साथ गांव की समस्याओं और जरूरतों के अनुसार विकास कार्यों के सुझाव मांगे गए। ग्राम सभा की बैठकों में अधिकारियों ने बताया कि ग्राम पंचायत की कार्ययोजना तैयार करते समय स्थानीय जरूरत, कार्य की उपयोगिता और ग्रामीणों की प्राथमिकता को ध्यान में रखा जाना है। इसके लिए ग्रामीणों से सक्रिय रूप से अपने सुझाव ग्राम सभा की खुली बैठक के दौरान सामने रखने की अपील की गई। सदर ब्लॉक के कलवारी ग्राम पंचायत में उपायुक्त श्रम रोजगार सुशी...