Balrampur News: गांवों के जुगाड़ को मिलेगा मंच, 22 को लगेगी नव प्रवर्तन प्रदर्शनी
बलरामपुर, अक्टूबर 19 -- Balrampur News: बलरामपुर। गांवों में सीमित संसाधनों के बीच अपनी सूझबूझ से नए उपकरण और तकनीक विकसित करने वाले हुनरमंद लोगों को अब अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। जिला विज्ञान क्लब की पहल पर 22 अक्टूबर को पुस्तकालय परिसर में जिला स्तरीय नव प्रवर्तन प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। इसमें किसान, मैकेनिक, मिस्त्री व कारीगर अपने अनूठे आविष्कारों, तकनीकी प्रयोगों एवं स्थानीय जरूरतों के हिसाब से तैयार किए गए उपयोगी उपकरणों का प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शनी में बेहतर नवाचार प्रस्तुत करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया जाएगा। इसमें पहला स्थान पाने वाले को आठ हजार रुपये, दूसरा स्थान पाने वाले को पांच हजार रुपये, तीसरा स्थान पाने वाले को तीन हजार रुपये और दो हजार रुपये के सांत्वना पुरस्कार दिए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.