बलरामपुर, जुलाई 27 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। नवीन कृषि उत्पादन मंडी समिति तुलसीपुर की गल्ला मंडी में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से व्यापारी दहशत में हैं। व्यापारियों का कहना है कि मंडी परिसर में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था न होने से चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। रविवार देर रात व्यापारियों ने मंडी परिसर में घूम रहे एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद इसकी सूचना तत्काल डायल 112 पर दी गई, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध को अपने साथ ले गई। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में आक्रोश है। उनका कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत न होने के कारण कारोबार प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों ने प्रशासन से मंडी परिसर में नियमित पुलिस गश्त, सीसीटीवी कैमरों की प्रभावी निगरानी के साथ चोरी की घटनाओं में शा...