Balrampur News: गलत क्यूआर कोड पर भेजे गए 10 हजार रुपये वापस कराए
बलरामपुर, जुलाई 22 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। थाना गौरा चौराहा पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से साइबर ठगी के एक मामले में पीड़ित को बड़ी राहत मिली। ग्रो ऐप के माध्यम से निवेश के दौरान गलती से दूसरे व्यक्ति के क्यूआर कोड पर भेजे गए 10 हजार रुपये पुलिस की पहल से वापस पीड़ित के बैंक खाते में पहुंच गए। धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस टीम का आभार जताया। पुलिस के अनुसार पीड़ित ने थाना गौरा चौराहा में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि ग्रो ऐप पर पैसा जमा करते समय गलती से किसी अन्य क्यूआर कोड को स्कैन कर उसने 10 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। अपनी गलती का एहसास होते ही उसने तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही थाना गौरा चौराहा की साइबर हेल्पडेस्क सक्रिय हो गई। पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू करते हुए संबंध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.