बलरामपुर, अक्टूबर 9 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। आगामी पेराई सत्र 2026-27 के लिए राज्य परामर्शित गन्ना मूल्य निर्धारण को लेकर सात अक्तूबर को लखनऊ स्थित गन्ना आयुक्त कार्यालय में गठित उप समिति की बैठक हुई। इसमें सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड बलरामपुर के अध्यक्ष प्रतिनिधि रणवीर सिंह रन्नू ने सदस्य के रूप में प्रतिभाग किया। बैठक में गन्ना मूल्य व किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गन्ना विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों व चीनी मिल प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की गई। बैठक में अध्यक्ष प्रतिनिधि ने किसानों के हित में गन्ने का मूल्य बढ़ाकर 600 रुपये प्रति कुंतल किए जाने की मांग प्रमुखता से रखी। उन्होंने कहा कि बढ़ती कृषि लागत और किसानों की मेहनत को देखते हुए गन्ने का उचित एवं लाभकारी मूल्य तय किया जाना जरूरी है। यह भी पढ़ें- Balrampur News:...