बलरामपुर, अक्टूबर 6 -- Balrampur News: सादुल्लाहनगर, संवाददाता। बीते दिनों आंधी पानी के चलते व अधिक बढ़वार के कारण गन्ना गिरने को लेकर किसान चिंतित थे। इसको देखते हुए मंगलवार को चीनी मिल के गन्ना उप प्रबंधक ने किसानों के खेतों में पहुंचकर उन्हें उसके बचाव के उपाय बताए। मनकापुर दतौली चीनी मिल के गन्ना उप प्रबंधक एसवी सिंह स्वामी ने मंगलवार को रेहरा बाजार क्षेत्र के रामपुर अरना, पतकपुर, मुबारपुर व मद्दौघाट गांवों का भ्रमण कर किसानों को गिरे हुए गन्ने की बंधाई का तरीका समझाया। गन्ना उप प्रबंधक एसवी सिंह स्वामी ने बताया कि गन्ना गिरने पर किसानों को घबराने की जरूरत नहीं है। कहा कि किसानों को गिरे हुए गन्ने को पत्तियों सहित तीन-चार पौधों का बंच बनाकर आपस में बांध देना चाहिए। इससे गन्ना दोबारा सीधा खड़ा हो जाता है और हवा का संचार बना रहता है। उन...