बलरामपुर, अक्टूबर 1 -- Balrampur News: हर्रैया सतघरवा, संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंधरपुरवा गांव में नवजात बच्ची के मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि वे गुरुवार भोर करीब तीन बजे नित्यक्रिया के लिए निकले थे। इसी बीच धोबैनिया पहाड़ी नाला किनारे राम कुमार के खेत में एक नवजात बच्ची रोती हुई मिली। नवजात मिलने की जानकारी गांव में फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने बताया कि बच्ची का जन्म कुछ घंटे पहले ही हुआ प्रतीत हो रहा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान पहलाद श्रीवास्तव को दी। प्रधान ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस नवजात को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाण्डेयपुरवा हर्रैया ले गई। चिकित्सक कुलदीप ने बताया कि स्टाफ नर्स और फार्मासिस्ट विजय कुमार सिंह के...