बलरामपुर, अगस्त 15 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर के पचपेड़वा थाना क्षेत्र के सिसहनिया बरगदही गांव में खेत में काम करने गए व्यक्ति पर रंजिश को लेकर हमला करने का मामला सामने आया है। खेत को लेकर हुई कहासुनी के बाद आरोपियों पर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और लात-घूंसों से मारपीट करने का आरोप है। हमले में गंभीर रूप से घायल गुलाम मुर्तुजा की हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल से बहराइच रेफर किया गया है। मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिसहनिया बरगदही निवासी तकरीमुन निसा पत्नी गुलाम मुर्तुजा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति 12 अगस्त की शाम करीब 4:30 बजे गांव के बाहर स्थित खेत में किसानी का काम करने गए थे। आरोप है कि इसी दौरान शाहिद रजा, हामिद रजा, ...