Balrampur News: खेत में बकरी चराने को लेकर विवाद, महिला से मारपीट
बलरामपुर, अगस्त 15 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। थाना पचपेड़वा क्षेत्र के आदमतारा गांव में खेत में बकरी चराने को लेकर विवाद हो गया। धान की फसल चराने का विरोध करने पर एक महिला के साथ मारपीट किए जाने का आरोप है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आदमतारा गांव निवासी रेनू देवी पत्नी छोटू निषाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शाम करीब छह बजे वह अपने खेत की निगरानी करने गई थीं। आरोप है कि इसी दौरान गांव की गुड़िया पत्नी लवकुश अपनी बकरियां उनके खेत में चरा रही थीं। बकरियों के धान की फसल चरने का विरोध करने पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
मारपीट का आरोप पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर गुड़िया ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद गुड़िया ने अपने भाई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.