बलरामपुर, अगस्त 16 -- Balrampur News: बलरामपुर। पचपेड़वा थाना क्षेत्र के आदमतारा गांव में खेत में बकरी चराने को लेकर विवाद में एक महिला की पिटाई किए जाने का आरोप है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आदमतारा गांव निवासी रेनू देवी पत्नी छोटू निषाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शाम करीब छह बजे वह अपने खेत की निगरानी करने गई थीं। इसी दौरान गांव की गुड़िया पत्नी लवकुश अपनी बकरियां उनके खेत में चरा रही थीं। बकरियों के धान की फसल चरने का विरोध करने पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विरोध करने पर गुड़िया ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद गुड़िया ने अपने भाई खदेरू यादव पुत्र चैतू को मौके पर बुला लिया। खदेरू यादव ने भी पहुंचकर गाली-गलौज की और लात-घूंसों तथा डंड...