बलरामपुर, जुलाई 18 -- Balrampur News: ललिया, बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर के थाना ललिया क्षेत्र के भरहापारा गांव के निकट सरयू नहर के पास शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसे में किसान की ट्रैक्टर पलटने से मौत हो गई। खेत की जुताई करने जा रहे किसान का ट्रैक्टर बारिश के कारण कीचड़ में फिसलकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से किसान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। जानकारी के अनुसार भरहापारा गांव निवासी 45 वर्षीय बाबूराम चौहान शुक्रवार शाम करीब सात बजे ट्रैक्टर में रोटावेटर लगाकर सरयू नहर के पास स्थित अपने खेत की जुताई करने जा रहे थे। पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के कारण नहर किनारे की चढ़ाई पर कीचड़ जमा था। जैसे ही उन्होंने ट्रैक्टर चढ़ाने का...