बलरामपुर, अगस्त 9 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। हर्रैया थाना क्षेत्र के ग्राम गुगौली खुर्द के मजरे मंगल पुरवा में रास्ते में पड़े खर-पतवार को हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद एक व्यक्ति पर लाठी-डंडों और घूंसे से हमला कर घायल करने का आरोप है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी परमात्मा सरन मिश्रा पुत्र मालिक राम ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया है कि आठ अगस्त की सुबह करीब सात बजे वह रास्ते में फैले खर-पतवार को तोड़कर हटाने की बात कर रहे थे। इस दौरान गांव के मोनू द्विवेदी पुत्र पदुम नाथ से विवाद हो गया। यह भी पढ़ें- Balrampur News: खर-पतवार हटाने को लेकर विवाद, पड़ोसी ने लाठी-डंडों से पीटा खर-पतवार हटाने की बात को लेकर मोनू द्विवेदी ने परमात्मा सरन क...