बलरामपुर, अक्टूबर 29 -- Balrampur News: उतरौला, संवाददाता। उतरौला नगर के विकास और नागरिक सुविधाओं के विस्तार को लेकर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक एवं चेयरमैन प्रतिनिधि अनूप गुप्ता ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने नगर की प्रमुख समस्याओं और आवश्यकताओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए विभिन्न विकास कार्यों की मांग रखी। अनूप गुप्ता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उतरौला नगर में पार्क निर्माण, कूड़ा निस्तारण के लिए डंपिंग ग्राउंड की स्थापना को लेकर भूमि आवंटित कराने के साथ नगर में सीवर लाइन बिछाने की मांग की। उन्होंने कहा कि इन सुविधाओं के विकसित होने से नगरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं मिल सकेंगी और नगर के विकास को गति मिलेगी। अनूप गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी मांग...