बलरामपुर, अक्टूबर 23 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। कोतवाली देहात क्षेत्र में बलरामपुर-गोंडा मार्ग स्थित जंगल फॉरेस्ट ऑफिस के पास खड़ा ट्रेलर रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गया। वाहन स्वामी की शिकायत के बावजूद पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज न किए जाने पर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बलरामपुर के आदेश पर 22 अक्टूबर को कोतवाली देहात में अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। बस्ती जनपद के दुबौलिया थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरापुरप्रसाद निवासी दिनेश कुमार शुक्ल पुत्र अयोध्या प्रसाद शुक्ल ट्रेलर के पंजीकृत स्वामी हैं। उनके अनुसार 24 जनवरी 2026 की रात करीब 9:20 बजे चालक योगेंद्र प्रसाद ट्रेलर लेकर बलरामपुर-गोंडा मार्ग से तुलसीपुर भाड़े पर जा रहा था। फॉरेस्ट ऑफिस के पास अचानक वाहन में तकनीकी खराबी आ गई। च...