बलरामपुर, अक्टूबर 5 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। उतरौला कोतवाली क्षेत्र में युवती से छेड़खानी और धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत के मुताबिक, 3 अक्तूबर की दोपहर युवती खेत में मछली का जाल निकालने गई थी। आरोप है कि वहां मौजूद आरोपी ने उसका रास्ता रोककर मोबाइल नंबर देने का दबाव बनाया। मना करने पर आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया और गन्ने के खेत में उठा ले जाने की धमकी दी। युवती किसी तरह वहां से बचकर घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी।प्रभारी यह भी पढ़ें- Balrampur News: युवती से छेड़खानी, रास्ता रोककर धमकी देने का आरोप निरीक्षक अवधेश राज सिंह ने बताया कि 4 अक्तूबर को मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक को सौंपी गई है। जांच के आधार पर आगे ...