Balrampur News: कोडरी घाट पुल के पास धंसी सड़क, हादसे का बढ़ा खतरा
बलरामपुर, अगस्त 4 -- Balrampur News: ललिया, संवाददाता। लगातार हो रही बारिश के चलते ललिया-हरिहरगंज मार्ग पर कोडरी घाट पुल के निकट मुख्य सड़क के बाएं किनारे की पटरी और सड़क का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे इस व्यस्त मार्ग पर आवागमन करने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों के सामने दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क धंसने के कारण क्षतिग्रस्त हिस्से से गुजरते समय वाहन चालकों को काफी सतर्कता बरतनी पड़ रही है। विशेषकर रात और बारिश के दौरान स्थिति अधिक जोखिमपूर्ण हो जाती है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: कोडरी घाट पुल के पास सड़क धंसी, बारिश से बढ़ा खतरा सामने से वाहन आने पर पास देने में भी कठिनाई होती है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.