बलरामपुर, अक्टूबर 10 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। कोतवाली नगर क्षेत्र के टेढ़ी बाजार से कोचिंग पढ़ने के लिए घर से निकली 20 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान बहराइच जिले के वजीरगंज निवासी राहुल गौतम पर युवती को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया गया है। युवती के भाई की तहरीर पर कोतवाली नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार, युवती आठ अक्टूबर 2026 की शाम करीब 4:30 बजे घर से कोचिंग पढ़ने के लिए निकली थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। काफी समय बीतने के बाद भी युवती के घर नहीं पहुंचने पर परिजन परेशान हो गए। उन्होंने अपने स्तर से उसकी तलाश शुरू की और संभावित स्थानों पर जानक...