बलरामपुर, जुलाई 17 -- Balrampur News: जरवा, संवाददाता। उपखंड तुलसीपुर के कोइलाबास फीडर 30 साल पुराने ढांचे पर टिका है। इससे लगातार हो रहे लोकल फॉल्ट, लो वोल्टेज व बार-बार बिजली कटौती से हजारों उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। इस परेशानी से गांव के करीब 225 लोग बिजली की समस्या से त्रस्त हैं, जिससे लोगों का आक्रोश बढ़ रहा है। क्षेत्र के मुन्ना सिंह, सलमान, सगीर, जमाल, शकील, जब्बार, दीपू, गुरु वर्मा समेत अन्य उपभोक्ताओं ने बताया कि यह फीडर वर्ष 1990 के आसपास स्थापित हुआ था और आज भी उसी समय के पुराने तारों व बिजली के खंभों के सहारे विद्युत आपूर्ति की जा रही है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: रात में तीन घंटे भी नहीं मिल पा रही बिजली, बढ़ी परेशानी उपभोक्ताओं ने बताया कि सोहेलवा जंगल और नदी क्षेत्र से होकर गुजरने वाला यह करीब 70 किलोमीटर लंबा फीडर...