बलरामपुर, जुलाई 28 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। विकासखंड तुलसीपुर की ग्राम पंचायत हरहटा में जर्जर और कीचड़युक्त सड़क एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई। मंगलवार को इसी मार्ग से गुजर रही एक स्कूल बस कीचड़ में फंसकर एक ओर झुक गई। बस में सवार बच्चों की सुरक्षा को लेकर कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों की तत्परता से दो ट्रैक्टर की मदद से बस को सुरक्षित बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि यदि बस पलट जाती तो कई मासूम बच्चों की जान जोखिम में पड़ सकती थी। उनका आरोप है कि इस सड़क की बदहाली को लेकर कई बार सोशल मीडिया के माध्यम से आवाज उठाई गई। पंचायत सचिव, एडीओ पंचायत और बीडीओ को लिखित व मौखिक शिकायतें भी दी गईं, लेकिन अब तक सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि पि...