बलरामपुर, अक्टूबर 16 -- Balrampur News: बलरामपुर संवाददाता। किसानों से धान खरीद को लेकर जिले में तैयारी तेज हो गई हैं। न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) योजना के तहत जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने जिले में 13 धान क्रय केंद्रों को मंजूरी दी है। खरीद प्रक्रिया को सुचारु, पारदर्शी व समयबद्ध बनाने के लिए तीनों तहसीलों के उप जिलाधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। वहीं, जिला खाद्य विपणन अधिकारी को अपर जिला खरीद अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशासन का जोर क्रय केंद्रों पर जरूरी सुविधाएं समय से उपलब्ध कराने और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने पर है। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित क्रय संस्थाओं के जिला प्रभारियों को निर्धारित स्थानों पर केंद्र स्थापित कर आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए हैं। यह भी पढ़ें- Maharajganj New...