बलरामपुर, जुलाई 6 -- Balrampur News: बलरामपुर। कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम सिरसिया में मामूली बात को लेकर पड़ोसियों ने एक महिला और उसकी सास के साथ मारपीट कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम सिरसिया निवासी कृष्णा यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि चार जुलाई शाम करीब पांच बजे कागज फेंकने की बात को लेकर पड़ोसियों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर विपक्षी गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए और लात-घूंसों व थप्पड़ों से हमला कर दिया। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचीं उनकी सास फूलमती को भी आरोपियों ने पीट दिया। यह भी पढ़ें- Balrampur News: काशीराम आवास में बच्चों के विवाद को लेकर महिला को पीटा मारपीट में दोनों को चोटें आईं। घटना के बाद आरोपी जान से...