बलरामपुर, अक्टूबर 9 -- Balrampur News: पचपेड़वा। मैनिहवा चौराहा स्थित अलबदर पब्लिक स्कूल परिसर में समाजवादी पार्टी के बैनर तले कांशीराम की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि श्रावस्ती सांसद राम शिरोमणि वर्मा, विशिष्ट अतिथि गैसड़ी विधायक राकेश कुमार यादव सहित कार्यकर्ताओं ने कांशीराम के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक राकेश कुमार यादव ने कहा कि कांशीराम ने दलितों और पिछड़ों को जागरूक कर उन्हें समाज में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। अन्य वक्ताओं ने भी उनके विचारों और योगदान पर प्रकाश डाला। इस मौके पर ओंकार नाथ पटेल, द्वारिका प्रसाद प्रजापति, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र चौधरी, सफीउल्ला खां, आरिज खान, नानबाबू यादव, आयोजक आनंद कुमार गौतम, मास्टर अहद, मोहम्मद समी चौधरी और इस्हाक अहमद सहित अनेक...