बलरामपुर, अगस्त 19 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। विधानसभा तुलसीपुर-291 में कांग्रेस के सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक उमाशंकर तिवारी उर्फ उमेश के आवास पर आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के साथ कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना रहा। बैठक में एआईसीसी पर्यवेक्षक एवं विधायक अनंत पटेल, प्रदेश पर्यवेक्षक मुकेश सिंह चौहान व जिलाध्यक्ष अयोध्या अखिलेश यादव की भी उपस्थिति रही। इस दौरान बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने के साथ पार्टी की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं। यह भी पढ़ें- कांग्रेस पार्टी का वास्तविक आधार उसके समर्पित कार्यकर्ता : अमित विज...