Balrampur News: कलेक्ट्रेट में नौकरी के नाम पर महिला से 8.81 लाख रुपये की धोखाधड़ी, ठगों ने रुपए लेकर थमाया फर्जी नियुक्ति पत्र
बलरामपुर, जुलाई 11 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। एक जालसाज ने पीड़ित महिला को कलेक्ट्रेट व राजस्व विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर कुल 8,81 लाख रुपये ऐंठ लिए और फर्जी नियुक्ति पत्र भी थमा दिया। पीड़िता को धोखाधड़ी का पता चला और जब उसने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। ठगी का शिकार होने के बाद पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ नगर कोतवाली में मामला दर्ज कराया है। पीड़िता की तहरीर पर नगर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली शालिनी वर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उतरौला तहसील थाना रेहरा बाजार क्षेत्र के ग्राम बनकटवा सराय खास निवासी मनोज कुमार चौहान उनके घर में किराये पर रहता था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.